रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

शिक्षकों की लगातार अनुपस्थिति से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने सरकारी विद्यालय पर जड़ दिया ताला

जशपुर 13 सितंबर (रमेश शर्मा)

जशपुर जिले में जिला शिक्षा अधिकारी की लापरवाही से दूरस्थ अंचल के सरकारी स्कूलों में भी शैक्षणिक व्यवस्था चरमरा गई है।

शनिवार को बगीचा का सरधापाठ सरकारी स्कूल में शिक्षकों की लगातार अनुपस्थिति से क्षुब्ध होकर ग्रामीणों ने विद्यालय पर ही ताला जड़ दिया।
दूरस्थ अंचल के इस स्कूल में पदस्थ शिक्षक दिपक केरकेट्टा और सविता बाई की अनुपस्थिति को लेकर वंहा के समन्वयक को भी अनेक बार शिकायत की गई थी लेकिन शिक्षकों के रवैए में कोई सुधार नहीं हो पाया था।

आज पुनः इन शिक्षकों की अनुपस्थिति को लेकर सरधापाठ के ग्रामीणों ने जिला शिक्षा अधिकारी को फ़ोन किया गया लेकिन उन्होंने फोन ही रिसीव नहीं किया। जिले में सरकारी स्कूलों की इस अव्यवस्था को लेकर ग्रामीणों ने सरपंच को बुला कर शिकायत दर्ज कराई और स्कूल भवन पर ताला जड़ दिया।

इस घटना की सूचना बगीचा विकास खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन पटेल को मिलते ही उन्होंने अनुपस्थित शिक्षकों की तलाश कराई तो शिक्षक दिपक केरकेट्टा का कहीं अता-पता ही नहीं लग पाया।
  श्री पटेल ने बताया कि सरधापाठ में पदस्थ महिला शिक्षक सविता बाई थोड़ा विलंब से स्कूल पहुंच गई थी लेकिन दोनों शिक्षकों की घोर लापरवाही के मद्देनजर उन्हें शो काज नोटिस दे दिया गया है।
इन शिक्षकों का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

error: Content is protected !!