Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव के यदु बेहरा के सेवानिवृत्त होने पर अमेरिका में मित्रों ने दी यादगार विदाई…

चार्लोट, नार्थ केरोलिना   08 सितंबर (रमेश शर्मा)

        छत्तीसगढ़ में पशुपालन विभाग में चार दशक का लम्बी सेवा के उपरान्त पाकरगांव में प्रगतिशील किसान परिवार के सदस्य यदु बेहरा के सेवानिवृत्त होने पर उनके अमेरिका में निवासरत परिवारजन और अन्य मित्रों ने नार्थ केरोलिना के चार्लोट सीटी में आमंत्रित कर अपने साथ काफी यादगार विदाई दी।

परिवारजनों के साथ यदु बेहरा



इस दौरान  श्रीमती चन्द्रीका बेहरा, देवेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ से निकल कर अमेरिका स्थित नार्थ केरोलिना का चार्लोट सीटी में रहने वाली शिवानी शुक्ला, श्वेता,विवेक दुबे,मनीष सिंघल,अभिनव पांडेय, अदिति, महादेव, प्रवीण, लता, दिनेश
Angel Yadav, Aryan yadav सहित काफी बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के लोग उपस्थित थे।
चन्द्रिका यादव ने इस समारोह में कहा कि आज हम अपने माता-पिता की कठिन मेहनत और उनके आशीर्वाद से सात समंदर पार पहुंच कर अपना सफलता पूर्वक व्यवसाय और सुकून के साथ नौकरी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ से सात समंदर पार अमेरिका में निवासरत इन सभी परिवारजनो ने प्रारंभिक दौर में अपने माता-पिता के परिश्रम की बातें भी साझा की।
    चन्द्रिका यादव ने अपनी माता श्रीमती मुनेश्वरी बाई , पिता यदु बेहरा से सदैव ज्ञान और शिक्षाप्रद बातें अपनाने का वायदा किया।

विदाई समारोह के भव्य कार्यक्रम में यदु बेहरा का कहना है कि वे अपने विभागीय सेवा से सेवानिवृत्त होकर भी समाज सेवा से दूर नहीं रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त होने के उपरांत ही सामाजिक कार्य में भरपूर योगदान देने की खातिर विचार कर चुके हैं। उम्रदराज होने के बाद यह एक शानदार तरीका है अपनी ऊर्जा और अनुभव को समाज के लिए उपयोगी बना कर दूसरे लोगों के सतत काम करेंगे। यदु बेहरा ने अपनी  रुचि और कौशल के आधार पर जो भी उपयुक्त हो सकते हैं, उन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा और मेंटरिंग , स्थानीय स्कूलों या सामुदायिक केंद्रों में बच्चों को पढ़ाने में मदद करेंगे।
अपने आसपास युवाओं को करियर गाइडेंस और  जीवन कौशल (लाइफ स्किल्स) सिखाने के क्षेत्र में भरपूर योगदान देंगे,
उन्होंने बताया कि किसानों को खेती के साथ पशुपालन व्यवसाय में सहयोग कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। स्थानीय स्वास्थ्य शिविरों में स्वयंसेवक बन कर रक्तदान शिविर, मुफ्त स्वास्थ्य जांच में भी सहयोग दिया जाएगा।
      उन्होंने कहा कि सबसे महत्वपूर्ण कार्य पर्यावरण संरक्षण की खातिर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान में स्थानीय लोगों के साथ हरियाली की देखभाल में हिस्सा लेंगे।

Advertisement

2

error: Content is protected !!