जशपुर 04 अगस्त (रमेश शर्मा)
जशपुर वन मंडल का तपकरा वन परिक्षेत्र में आज फिर रिहायशी इलाके में एक हाथी ने पहुंच कर ग्रामीण महिला को कुचल कर मार डाला।
सबसे दुखद पहलू यह है कि जशपुर वन मंडल के अधिकारी हाथियों से जनहानि रोक पाने में लगातार विफल साबित हो रहे हैं।
तपकरा वन परिक्षेत्र का साग जोर गांव के आसपास एक हाथी दो दिन से विचरण कर रहा था।
ग्रामीणों ने बताया कि यह हाथी अचानक सागजोर ग्राम पंचायत भवन के पास आ पहुंचा था। यंहा के ग्रामीणों ने तपकरा वन अधिकारी तथा गस्तीदल को फोन पर सूचना देने का प्रयास भी किया लेकिन हाथी को काफी देर के बाद भी रिहायशी इलाके से दूर नहीं खदेड़ा जा सका,
इस दौरान हाथी ने एक 50 वर्षीय बुजुर्ग महिला बसंती बाई पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार घटना के समय चम्पा बाई घर के बाहर मोबाइल पर बातचीत कर रही थीं। बताया जा रहा है कि घर में नेटवर्क न मिलने पर वह बाहर निकलकर फोन कर रही थीं। इस दौरान हाथी ने अचानक उन पर हमला कर दिया। हाथी ने अपनी सूंड से महिला को उठाकर पटक दिया। मृतिका के परिजनों ने उसे फरसाबहार अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वन विभाग के उच्च अधिकारियों ने जशपुर वन मंडल में हाथियों के हमले से जनहानि रोकने के लिए सुरक्षा के समुचित उपाय करने के सख़्त निर्देश दिए जाने के बाद भी जनहानि के मामलों पर विराम नहीं लगा है।
हाथियों के लगातार हमले से तपकरा , फरसाबहार के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
















