रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

गाय के गले में फंसा डस्टबिन का ढक्कन…बजरंगदल के गौसेवकों द्वारा रेस्क्यू कर निकाला गया..गौमाता 05 दिनों से थी परेशान ..!!!


अंकित गोरख
रायगढ़ – आज सुबह गाय के गले में डस्टबिन का ढक्कन फंस जाने के कारण गौमाता पिछले 05 दिनों से परेशान थी और इधर उधर विचरण करते हुए उसे निकालने का प्रयास कर रही थी।
इसकी सूचना जब बजरंगदल के गौसेवकों को लगी तो तत्काल उनके गौसेवा विभाग के कार्यकर्ता एकत्रित हुए और गौवंश को पकड़ कर गले में फंसे हुए  ढक्कन को रेस्क्यू कर निकाला गया।

इस रेस्क्यू के बाद बजरंग दल के जिला संयोजक अमितेश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि बजरंग दल गौसेवा विभाग पिछले  07-08 वर्षों से गौसेवा में सक्रियता से अपनी भागीदारी निभा रहा है, जब कभी भी किसी गौवंश की घायल या बीमार होने की सूचना मिलती है हमारी टीम के सदस्य सक्रिय हो जाते हैं और तत्परता से रेस्क्यू करके गौमाता के रेस्क्यू के पूर्ण होने तक टीम भावना से कार्यरत रहते हैं।


साथ ही उन्होंने अपील भी की यदि आपके आसपास कोई गौवंश समस्या में अथवा बीमार या घायल अवस्था में है तो हमारे कार्यकर्ताओं के किसी भी नंबर पर संपर्क कर सकते हैं साथ ही गौ सेवा प्रमुख कृष्णा शर्मा 9039514343 से भी जानकारी साझा कर सकते हैं।

रेस्क्यू करते गौसेवक



साथ ही उन्होंने कहा कि हमारा आपसी सामंजस्य और सहयोग हमे हमारे प्रकृति के प्रति रक्षा के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!