Edit Template
हेडलाइन

फर्जी और म्यूल खाता खोलने के कारण गिरफ्तार हुए तीन बैंक अधिकारी… ऑपरेशन साइबर शील्ड में हुई पुलिस कार्यवाही..

रायपुर डेस्क – राजधानी रायपुर में म्यूल बैंक अकाउंट प्रकरण में सायबर पुलिस ने आज बड़ी गिरफ्तारी की है। सायबर पुलिस की टीम ने एक्सिस बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, रत्नाकर बैंक के 3 अधिकारियों को पकड़ा है।

दरअसल, रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर क्राइम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने और म्यूल अकाउंट खोलने व संचालन करने में संलिप्त बैंक अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।

इसी के तहत म्यूल बैंक खाता के विरुद्ध थाना टिकरापारा, सिविल लाइन और गुढियारी थाना के अंतर्गत संलिप्त बैंक अधिकारी को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक्सिस बैंक,इंडियन ओवरसीज बैंक, एवं रत्नाकर बैंक के अधिकारी को पकड़ा गया।

आखिर किया क्या है इन अधिकारियों ने…..गिरफ्तार किए गए आरोपियों के द्वारा बैंक के खाता खोलने संबंधित नियम, केवाईसी नॉर्म्स का पालन नहीं करना और बैंक खाता खोलने के बदले ब्रोकरों से रकम प्राप्त करना पाया गया। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

ये बैंक अधिकारी हुए हैं गिरफ्तार…

1 अभिनव सिहं पिता नरेश सिंह उम्र 32 वर्ष पता झण्डा चौक सेक्टर 02 शिवानंद नगर खमतराई रायपुर (एक्सिस बैंक)

2 प्रवीण वर्मा पिता लक्ष्मण प्रसाद वर्मा उम्र 37 वर्ष पता रोहिणीपुरम बोरसी, पदमनाभपुर, दुर्ग (इंडियन ओवरसीज बैंक)

3 प्रीतेश शुक्ला पिता लालजी शुक्ला उम्र 32 वर्ष पता शिवानंद नगर, गुढियारी रायपुर (रत्नाकर बैंक लिमिटेड)

Advertisement

2

error: Content is protected !!