रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

मुख्यमंत्री साय ने की जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के नागरिकों से आत्मीय मुलाकात..


रायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ दस दिवसीय विदेश दौरे पर हैं जिसमें वे जापान एवं कोरिया की यात्रा करेंगे इसी यात्रा के प्रथम चरण में आज उन्होंने जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से मुलाकात की एवं छत्तीसगढ़ के विकास में योगदान के संबंध में एक लंबी एवं सार्थक चर्चा हुई एवं वहां रहने वाले भारतीय मूल के नागरिकों ने भी उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया इस मौके की तस्वीरें भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा करते हुए पोस्ट किया है।


क्या कहा मुख्यमंत्री ने…जापान में रहने वाले भारतीय समुदाय के नागरिकों से आत्मीय मुलाकात हुई एवं इस अवसर पर उनसे छत्तीसगढ़ की प्रगति, अधोसंरचना, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और रोजगार सृजन पर विस्तृत चर्चा हुई। उनके उत्साह और छत्तीसगढ़ को जापान के व्यवसायों से जोड़ने की प्रतिबद्धता ने विशेष रूप से प्रभावित किया.

प्रदेश के विकास के प्रति उनका समर्पण अत्यंत प्रशंसनीय है।

भारतीय समुदाय के लोगों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय

यात्रा के दूसरे चरण में मुख्यमंत्री जल्द ही कोरिया के लिए रवाना होंगे।

Advertisement

error: Content is protected !!