रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

बगिया में हेलीकॉप्टर से उतरते ही मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों का हालचाल पूछा, पढ़ाई में आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित

जशपुरनगर 14 जनवरी  ( रमेश शर्मा )

बुधवार को मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का जशपुर प्रवास उस समय बेहद भावनात्मक बन गया जब वे हेलीकॉप्टर से ग्राम बगिया स्थित हेलिपैड पर उतरते । इस दौरान सीएम साय की नजर पास ही पास में खेल रहे बालक आश्रम बगिया के बच्चों पर पड़ी और वे स्कूली बच्चों से मिलने स्वयं उनके पास पहुँच गए।

मुख्यमंत्री को अचानक अपने बीच पाकर बच्चे खुशी से झूम उठे थे। स्कूल के नन्हे बच्चे उत्साह के साथ उनके चारों ओर इकट्ठा हो गए। हेलिपैड के समीप स्थित बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे आदिवासी समुदाय से हैं।

मुख्यमंत्री ने बच्चों से आत्मीय बातचीत करते हुए उनसे पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने पूछा कि कितने शिक्षक हैं, आश्रम में भोजन कैसा मिलता है और रोज खाने में क्या-क्या मिलता है। बच्चों ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्हें दाल, आलू, मटर सहित पौष्टिक भोजन मिलता है। मुख्यमंत्री ने बच्चों से हंसते हुए फिर पूछा कि चांवल नहीं मिलता ? इस बच्चों ने हंसते हुए बताया कि  चांवल भी मिलता है। सीएम साय ने सभी स्कूली बच्चों को अच्छे से रहने, मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने की खातिर प्रोत्साहित किया।

Advertisement

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

संयुक्त मोर्चा के तत्वाधान मे धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ पत्थलगांव मे मना अम्बेडकर जयंती ; भब्य पालकी सजावट व चौक सजावट बना आकर्षण का केंद्र / महादेवटिकरा और गोढीकला मे नव स्थापित अम्बेडकर प्रतिमा का हुआ अनावरण

error: Content is protected !!