पत्थलगांव 06 जनवरी ( रमेश शर्मा )
पत्थलगांव विकास खंड का कोतबा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने प्रति दिन अलग अलग चिकित्सक को ड्यूटी पर तैनात करने का अजीबो गरीब आदेश जारी किया है। पूरे प्रदेश में जशपुर जिला स्वास्थ्य विभाग का यह अदभुत और अनोखा आदेश माना जा रहा है।


दरअसल , समुदायिक स्वास्थ केंद्र, कोतबा में विगत 6 माह से डाक्टर का पद रिक्त है। इस अस्पताल में चिकित्सा अधिकारी पदस्थ नहीं हो पाने से नागरिकों के साथ कांग्रेस नेता भी लगातार आवाज उठा रहे हैं। चिकित्सक की पदस्थापना को लेकर यंहा स्थानीय नागरिकों के साथ विपक्ष के नेताओं का आंदोलन को देखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन अलग अलग डाक्टरों की पदस्थापना का यह अनोखा आदेश जारी किया गया है।
वर्ष 2026 मे पूरे जनवरी माह भर अलग अलग डॉक्टरों की ड्यूटी अलग अलग अस्पतालो से PHC कोतबा में लगाई गई है।इस एक दिन की ड्यूटी से डॉक्टर भी खासे परेशान होने की बात कह रहे हैं और वहीं अस्पताल में आने वाले मरीजों में भी इस तरह की लचर चिकित्सा सेवा को लेकर आक्रोश व्याप्त है।
जशपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक यूडी मिंज ने इसे छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी विफलता का हास्यास्पद उदाहरण बताया है।

















