रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

राष्ट्रभाव और आत्मनिर्भरता का संदेश लेकर निकली स्वदेशी संकल्प यात्रा..स्वदेशी जागरण मंच एवं (CAIT) रायगढ़ का संयुक्त आयोजन..

अंकित गोरख

रायगढ़, 1 दिसंबर 2025,आज रायगढ़ के हृदय स्थल शहीद चौक से प्रारंभ हुई भव्य “स्वदेशी संकल्प यात्रा” ने सम्पूर्ण नगर में राष्ट्रभाव और आत्मनिर्भरता का संदेश गूंजा दिया।

शहर के नागरिक एवं महापौर जीवर्धन चौहान हुए यात्रा में शामिल

सुबह 10:30 बजे आरंभ हुई यह यात्रा देशी उत्पादों, स्थानीय उद्यमों और भारतीय स्वाभिमान के प्रति जनसमर्थन का जीवंत प्रतीक बनी।हजारों नागरिकों, व्यापारियों, युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बना दिया।

शहीद चौक से निकलकर सिल्वर पैलेस, गौरीशंकर मंदिर चौक, पुराना शनि मंदिर, सुभाष चौक, हटरी चौक और केवड़ाबाड़ी मार्ग से गुजरती हुई यात्रा जब निकले महादेव मंदिर पहुंची, तो “लोकल फॉर वोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” के नारों से वातावरण गूंज उठा।स्वदेशी जागरण मंच एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) रायगढ़ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य स्थानीय व्यापार, भारतीय स्टार्टअप, कुटीर उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को प्रोत्साहित करना था। आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की आर्थिक स्वतंत्रता की दिशा में सामूहिक संकल्प का प्रतीक है।

नगरवासियों ने तिरंगे झंडों, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से यात्रा का स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा और जयघोष ने माहौल को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का “एक कदम स्वदेशी की ओर” भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा और राष्ट्र को आत्मनिर्भरता की राह पर अग्रसर करेगा।

रायगढ़ में सम्पन्न यह स्वदेशी संकल्प यात्रा न केवल जनजागरण का माध्यम बनी, बल्कि यह भी सिद्ध किया कि जब देशवासी मिलकर संकल्प लेते हैं, तो परिवर्तन की धारा स्वयं प्रवाहित होती है।

Advertisement

error: Content is protected !!