Edit Template
हेडलाइन

यूडी मिंज सम्हालेंगे जशपुर जिले में कांग्रेस की कमान ; कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त

जशपुर  28 नवंबर ( रमेश शर्मा ) AICC ने आज छत्तीसगढ़ में 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों की सूची जारी कर दी। जशपुर जिले में कांग्रेस की कमान सम्हालने के लिए कुनकुरी के पूर्व विधायक यूडी मिंज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आज छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी 41 जिलों के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के नये अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

AICC द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यह नियुक्ति संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत की गई है। इस अभियान में प्रत्येक जिले के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों ने विस्तृत समीक्षा की, स्थानीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संवाद किया और अपनी रिपोर्ट उच्च नेतृत्व को सौंपी। इन रिपोर्टों के आधार पर वन-टू-वन चर्चा के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति को अंतिम रूप दिया गया। जशपुर से पूर्व विधायक यूडी मिंज  को मिली जिम्मेदारी दी गई है।
इस नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। यूडी मिंज ने आज राज-काज न्यूज से चर्चा करते हुए कहा कि दो साल में ही यंहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार से लोगों का मोह भंग हो गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के विकास कार्यो की दुबारा घोषणा कर के श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा जशपुर जिले के लोगों को इस बात की भलि भांति जानकारी है। यूडी मिंज ने कहा कि जशपुर जिले में फिर से तीनों सीटों पर कांग्रेस का झंडा फहराया जाएगा।

Advertisement

2

error: Content is protected !!