बगीचा 26 नवंबर ( रमेश शर्मा )
बगीचा शहरी क्षेत्र में विकास के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नगर पंचायत को करोड़ो रुपए की सौगात दी है; बगीचा शहर में तहसील चौक से हाईस्कूल चौक तक आधुनिक सड़क के रूप में गौरव पथ निर्माण की खातिर 1279.77 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। स्थानीय व्ववसायी और आम जनता ने बगीचा नगर पंचायत में विकास कार्यों को बढ़ावा देने हेतु इसे मुख्यमंत्री की सार्थक पहल बताया है। नगर पंचायत अध्यक्ष , उपाध्यक्ष और पार्षद गण सहित नगर वासियों ने सीएम साय, नगरीय निकाय मंत्री और जशपुर विधायक रायमुनी भगत का आभार जताया है।

बगीचा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सिदाम ने कहा कि गौरव पथ नगर की पहचान और सुविधाओं को नई दिशा देगा।इसके साथ नगर में बेहतर सफाई व्यवस्था होगी।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कहा कि गौरव पथ का निर्माण से नगरीय क्षेत्र को नई पहचान मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह केवल सड़क नही, बल्कि नगर विकास, यातायात व्यवस्था और सौंदर्यीकरण का प्रतीक बनेगा। गौरव पथ निर्माण के तहत तहसील चौक से हाईस्कूल चौक तक आधुनिक सड़क,डिवाइडर, दोनो ओर नाले पाथवे और आधुनिक स्ट्रीट लाईटिंग सिस्टम लगाया जायेंगा। गौरव पथ की मंजूरी मिलते ही श्री शर्मा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव, जशपुर विधायक रायमुनी भगत का हृदय से आभार जताया है















