रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

पत्थलगांव में  SDM उड़नदस्ता टीम ने 200 क्विंटल अवैध धान किया जप्त

पत्थलगांव 8 नवम्बर ( रमेश शर्मा )
धान उपार्जन केंद्रों पर किसानों का धान की खरीदी शुरू होने से पहले कलेक्टर रोहित व्यास ने बिचोलियों के विरुद्ध सख्ती बरतने की खातिर सघन जांच अभियान शुरू करा दिया है।

SDM ने पालिडीह चौराहे पर एक ट्रक अवैध धान किया जप्त

इसी के तहत आज अनुविभागीय अधिकारी (रा) पत्थलगांव  ऋतुराज सिंह बिसेन के नेतृत्व में धान के अवैध परिवहन हेतु गठित उड़नदस्ता टीम ने पालीडीह, (पत्थलगांव) में ट्रक क्रमांक CG 15 DG 7822 में सतनाम भगत द्वारा 200 क्विंटल धान अवैध रूप से परिवहन करते हुए जप्त किया है। राजस्व अधिकारी की टीम ने अवैध धान से भरी ट्रक को थाना पत्थलगांव पुलिस को के सुपुर्द किया गया है।
  विदित हो कि एक दिन पहले भी पत्थलगांव का सूखरापारा क्षेत्र में भारी मात्रा में अवैध धान जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया है।

Advertisement

error: Content is protected !!