रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जशपुर में जंगली हाथियों के हमले से कुनकुरी वन परिक्षेत्र में तीन दिन में दो किसानों की दर्दनाक मौत ; वन विभाग जनहानि रोक पाने में पूरी तरह विफल

जशपुर 06 नवंबर ( रमेश शर्मा )
जशपुर वन मंडल में हाथियों से जनहानि रोक पाने में वन विभाग पूरी तरह विफल साबित हो गया है। कुनकुरी वन परिक्षेत्र में वन अधिकारी की लापरवाही से जंगली हाथियों के हमले से तीन दिन में दो किसानों की दर्दनाक मौत के बाद लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कुनकुरी का गढ़ाकटा गांव में बुधवार की शाम अपने खेतों की रखवाली कर रहा किसान जोनस बाड़ा पर दंतैल हाथियों ने जानलेवा हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक के परिजनों को आज सुबह इस घटना की सूचना मिलने पर पूरे गांव में शोक की लहर व्याप्त है।

दरअसल,इन दिनों किसानों को अपने खेतो में धान की तैयार फसल की रात दिन रखवाली करनी पड़ रही है। इस दौरान आबादी इलाकों से हाथियों को खदेड़ने की खातिर वन विभाग द्वारा कोई प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।
   कुनकुरी वन परिक्षेत्र में जंगली हाथियों के दो अलग-अलग दल की मौजूदगी को लेकर यंहा आधा दर्जन गांवों में किसानों की मुश्किलें बढ़ी हुई हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!