रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

दिनदहाड़े सारंगढ़ जनपद पंचायत के सामने 60 हजार नगद की उठाईगिरी…चोरों के हौसले हुए बुलंद..कोतवाली के पास है दुकान..!!



सारंगढ़ 13 जनवरी – शहर में उठाईगीरों के हौसले बुलंद हैं सिटी कोतवाली से 25 मीटर दूर और जनपद कार्यालय परिसर में द्वारिका प्रसाद अग्रवाल की दुकान है।

दुकान के अंदर से थैले में रखे रकम साठ हजार रुपये को अज्ञात व्यक्ति ने पार कर दिया,जिसमें नये करेंसी नोट 20 रु के 2000 नोट और 10  रूपये के 2000 नोट थे , वहीं बड़े नोट 54000 हजार के थे । कुल नगद 60000 रू थे ।

ज्ञात हो कि द्वारिका अग्रवाल की दुकान जपं भवन के परिसर में संचालित होता है जो एक भीड़भाड़ वाला इलाका है और सारंगढ थाना भी महज चंद कदमों की दूरी पर ही है , फिर भी चोरो ने इस उठाईगिरी को अंजाम दिया ही । सीसी कैमरा फुटेज में चोरों की पहचान हो रही है, जो मोटर सायकल क्रमांक – सीजी 15 DR 8752 में राशि लेकर फरार हुए हैं।

खबर लिखे जाने तक पुलिस उनकी धरपकड़ में लगी हुई है ।

Advertisement

error: Content is protected !!