रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

मौत की सड़क और ‘काला रविवार’: कोतरा रोड बायपास पर 3 घंटे में दो भीषण हादसे, 2 की मौके पर मौत, 1 महिला गंभीर;

दिनदहाड़े रायगढ़ के व्यस्ततम मार्ग पर स्कूटी सवार को ठोकर मारकर ट्रक चालक हुआ फरार…??

उठ रहा है शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा सवाल..??

रायगढ़:30 अगस्त, कोतरा रोड बायपास सड़क रविवार को एक बार फिर खूनी साबित हुई। महज तीन घंटे के अंतराल में हुए दो अलग-अलग भीषण सड़क हादसों ने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है। इन हादसों में एक युवती और एक बुजुर्ग व्यक्ति की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है।
लगातार हुए इन हादसों ने स्थानीय यातायात प्रबंधन और प्रशासनिक मुस्तैदी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


तीन घंटे में दो जिंदगियां लील गई सड़क
रविवार का दिन कोतरा रोड बायपास के लिए काल बनकर आया। तीन घंटे के भीतर घटित दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में:
2 लोगों की मौके पर ही मौत: एक युवती और एक वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
1 घायल: गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।


प्रशासनिक देरी पर ग्रामीणों और परिजनों का फूटा गुस्सा
घटना के बाद मौके पर तनाव और मातम का माहौल बन गया। हादसे के बाद प्रशासनिक प्रतिक्रिया को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा गया:
45 मिनट से 1 घंटे तक नदारद रहे अधिकारी: प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, हादसे की सूचना के 45 मिनट से एक घंटे बाद तक कोई भी जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

घटनास्थल पर मृतक का शव


घटनास्थल पर ही है मृतक का शव: खबर लिखे जाने तक तहसीलदार एवं पुलिस मौके पर पहुंच गए हैं एवं स्थिति को संभालने का प्रयास जारी है, मृतकों के परिजन और ग्रामवासी शव को घटनास्थल पर ही रखकर प्रदर्शन कर रहे हैं।


पुलिस ने संभाला मोर्चा: मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने बैरिकेडिंग कर आक्रोशित भीड़ को नियंत्रित किया और स्थिति को सम्हलने का प्रयास कर रही है।


यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर खड़े हुए गंभीर सवाल
बायपास मार्ग पर भारी वाहनों की अनियंत्रित रफ्तार और लचर यातायात निगरानी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों और आनेजाने वाले ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन की अनदेखी और गति नियंत्रण के ठोस उपाय न होने के कारण यह मार्ग लगातार हादसों का केंद्र बनता जा रहा है।
घटनास्थल पर मौजूद परिजन और ग्रामीण अब उच्चाधिकारियों के आने और बायपास पर सुरक्षा व गति नियंत्रण के कड़े कदम उठाने की मांग पर अड़े हुए हैं।

Advertisement

error: Content is protected !!