Edit Template
हेडलाइन

रायगढ़ से बनारस जा रही वासुदेव बस ने बाइक सवार दम्पति को मारी टक्कर : पति की मौत, पत्नी गंभीर..!!

कापू ( धरमजयगढ़ )

कापू-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित मिरीगुड़ा गांव के समीप आज एक यात्री बस चालक ने बाइक सवार दम्पति को जबरदस्त टक्कर मारी दी। इस हादसे में पति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि मृतक की पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।

कापू क्षेत्र के पूर्व जनपद सदस्य विजय शर्मा ने बताया कि रायगढ़ से बनारस जा रही वासुदेव यात्री बस अपने निर्धारित मार्ग को छोड़ कर कापू मार्ग से जा रही थी। इस दौरान समय मेकअप करने की खातिर तेज रफ्तार बस अनियंत्रित हो जाने के बाद बस चालक ने बाइक सवार दम्पति को जबरदस्त टक्कर मार दी। बस की टक्कर इतनी भयावह थी कि बाइक चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। वही घायल महिला को उपचार के लिए धरमजयगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है

‌‌घायल महिला

विजय शर्मा ने बताया कि धरमजयगढ़ पत्थलगांव मुख्य मार्ग की बेहद जर्जर हालत के कारण ज्यादातर भारी वाहन और यात्री बस चालक अपने निर्धारित परमिट से हट कर धरमजयगढ़ कापू मुख्य मार्ग पर अवैध आवागमन किया जा रहा है. इन भारी वाहनों का अवैध परिवहन को लेकर ग्रामीण अंचल के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। प्रशासन ने भी इस अवैध परिवहन पर चुप्पी साध ली है। इस मार्ग से अधिक समय को बचाने के लिए वाहन चालकों ने रफ्तार बढ़ा कर दुर्घनाओं को आमंत्रित किया जा रहा है।

Advertisement

2

error: Content is protected !!