रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिल कर बेहद खुश है बगीचा की सुमन तिर्की…

बगीचा 17 अगस्त

बगीचा नगर पंचायत क्षेत्र में नियत समय पर अपना पक्का पीएम आवास का निर्माण करने वाली हितग्राही श्रीमती सुमन तिर्की दिल्ली में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मिल कर बेहद खुश हैं।

इस महिला का कहना है नगर पंचायत बगीचा से जब उसका पीएम आवास स्वीकृत किया गया तो उसे पक्का आवास बनाने का काम पहाड़ जैसा विशाल और भारी कठीन भी लग रहा था लेकिन नगर पंचायत बगीचा के अध्यक्ष प्रभात सिडाम, उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा और सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह ने मार्गदर्शन के साथ भरपूर सहयोग दिया। इसी के बदौलत
वह पीएम योजना से पक्का आवास का लाभ ले पाई है।

इस हितग्राही ने कहा कि मेरे लिए अविस्मृत करने वाला पल था जब मुझे महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ है।
मुझे यह पल जीवन भर याद रहेगा कि मुझे माननीय राष्ट्रपति महोदया और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर भी मिला।
वार्तालाप के दौरान मैने शासकीय योजनाओं के माध्यम से गांव के विकास और लोगों के जीवन में हो रहे सकारात्मक बदलाव के बारे में बताया। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने वहां मौजूद सभी का उत्साहवर्धन किया।

नगर पंचायत बगीचा की हितग्राही श्रीमती सुमन तिर्की को 15 अगस्त 2025 स्वंतत्रता दिवस के पावन संध्या पर राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में आयोजित एट होम रिसेप्शन में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ था।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित “एट-होम” स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, भारत के प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, केंद्रीय मंत्रीगण, राजनयिक, विभिन्न क्षेत्रों के प्रख्यात व्यक्तित्व, केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थी, दिव्यांगजन तथा विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

Advertisement

error: Content is protected !!