बगीचा,15 अगस्त
पूरे भारत देश मे आज 79 स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्सोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
इस अवसर पर जशपुर जिले के दूरस्थ अंचल के गांव गांव में भी पूरे उत्साह व जोश के साथ तिरंगा फहराया गया।
बगीचा नगर पंचायत के हाईस्कूल प्रांगण में मुख्य अतिथि दिनेश शर्मा नगर पंचायत उपाध्यक्ष बगीचा की गरिमामयी उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस का भव्य समारोह मनाया गया।
इस दौरान मुख्यातिथि की स्कूली बच्चों ने अगवानी करते हुए मंच तक मार्चपास्ट कर पहुंचाए। मंच पर मुख्य अतिथि का बैच लगाकर स्वागत किया गया।उसके पश्चात माता सरस्वती की पूजा कर देश की आजादी में अपना बलिदान देने वाले वीर सपूतों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहण किए।
नगर पंचायत उपाध्यक्ष ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि आज हमे ऐसे कार्य करने का वादा करना चाहिए जो हमें एक अच्छा देशभक्त और हमारे देश का एक अच्छा नागरिक बनायें। हमें पेड़ लगाना चाहिए और अपने देश को स्वच्छ और सुरक्षित रखना चाहिए। हमें अपने देश को दुनिया का सबसे अच्छा रहने योग्य क्षेत्र बनाना चाहिए। आइए भारत के लिए मिलकर काम करें। हमारे देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री का यह संकल्प है कि राष्ट्र 2047 तक विकसित भारत बनाना है। और सरकार इस दृष्टिकोण को साकार करने की दिशा में बड़ी प्रगति कर रहा है, इसलिए इस वर्ष के समारोह का विषय नया भारत है। हम सभी मिलकर अपना अपना योगदान दे और भारत के जिम्मेदार नागरिक बने।
















