रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मॉं का आशीर्वाद लेकर जन्मदिवस गृहग्राम बगिया में धूमधाम, उत्साह और पूजा अर्चना के साथ मनाया

सीएम साय ने केक काटकर परिवारजनों का मुंह मीठा किया
सीएम साय ने धर्मपत्नी के साथ भगवान सत्यनारायण की कथा का श्रवण किया

बगिया, जशपुर, 21 फरवरी (रमेश शर्मा )

        मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में आज  धूमधाम, उत्साह और पूजा अर्चना के साथ मनाया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बगिया में अपने घर पहुंचते ही सबसे पहले अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी का चरण छूकर आशीर्वाद लिया। उनके जन्मदिवस पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
   मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जनस्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने अपने जन्मदिवस को विशेष और यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कड़ा संदेश : जनता से अशिष्ट व्यवहार पर जीरो टॉलरेंस, दुर्ग जनपद सीईओ निलंबित मुख्यमंत्री की दोटूक : सुशासन में जवाबदेही सर्वोपरि, जनता से अशिष्ट व्यवहार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं

error: Content is protected !!