योगेश शर्मा की खास रिपोर्ट…
पत्थलगांव: क्षेत्र में खरीफ फसल की सही स्थिति और कृषि आंकड़ों के सटीक आंकलन के लिए चलाए जा रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे (DCS) यानी गिरदावरी कार्य की जमीनी हकीकत परखने प्रशासनिक टीम मैदान में उतरी। नवनियुक्त आईएएस एवं एसडीएम क्षितिज गुरभेले तथा तहसीलदार भीष्म पटेल ने पत्थलगांव क्षेत्र का दौरा कर गिरदावरी कार्य का गहन निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम क्षितिज गुरभेले ने खेतों में जाकर पटवारियों और सर्वेक्षकों द्वारा मोबाइल ऐप के जरिए किए जा रहे डिजिटल फसल प्रविष्टि की जांच की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गिरदावरी कार्य में पूरी पारदर्शिता और सटीकता बरती जाए, ताकि किसानों को शासन की योजनाओं, फसल बीमा और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का लाभ बिना किसी अड़चन के मिल सके।प्रशासन का सीधा संदेश रिकॉर्ड सही तो किसान का हक सुरक्षित!”
एसडीएम क्षितिज गुरभेले ने डिजिटल गिरदावरी में पारदर्शिता और सटीकता पर विशेष जोर दिया। वहीं तहसीलदार भीष्म पटेल ने निर्धारित समय सीमा में शत-प्रतिशत खसरों का डिजिटल सर्वे पूरा करने के निर्देश दिए।
क्यों महत्वपूर्ण है गिरदावरी का रिकॉर्ड
ये सिर्फ एक एंट्री नही बल्कियही रिकॉर्ड आगे चलकर किसानों को शासकीय योजनाओं, फसल बीमा और समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जैसे लाभ दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।





















