रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा (झब्बू) का निधन…विधिक जगत में शोक की लहर..


रायगढ़ – 10 सितंबर, रायगढ़ जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. श्री बृजभूषण शर्मा जी के ज्येष्ठ सुपुत्र, प्रतिष्ठित वरिष्ठ अधिवक्ता श्री रमेश कुमार शर्मा  का स्थानीय मेट्रो बालाजी हॉस्पिटल में हृदयाघात के कारण निधन हो गया है।

वे 68 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से विधिक जगत और नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।


उनकी अंतिम यात्रा उनके निज निवास स्थान बृजभूषण शर्मा मार्ग, लाल टंकी रोड से प्रातः 10:00 बजे प्रारंभ होकर कया घाट मुक्तिधाम पहुंचेगी, जहाँ उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा।


ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल दें।

राजकाज न्यूज परिवार की ओर से श्रद्धांजलि एवं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई है।

Advertisement

error: Content is protected !!