
पत्थलगांव। शरदीय नवरात्र में माँ जगत जननी दुर्गा की भव्य पूजा अर्चना पंडाल साज सज्जा सहित नवरात्रि के त्यौहार को भव्य रुप से मनाने रायगढ़ रोड स्थित मां शारदा मंदिर परिसर में मंगलवार को आयोजन समिति सहित मोहल्लेवासियों की बैठक आयोजित की गई।
आयोजन समिति के संरक्षक साधुराम अग्रवाल ने बताया कि इस बार की नवरात्रि शारदीय नवरात्र दुर्गोत्सव का पर्व 26 साल से लगातार मां शारदा मंदिर दुर्गा पूजा उत्सव समिति के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता रहा है प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ इसे मनाने की तैयारी शुरू की जा रही है इसी संबंध में समिति की बैठक आयोजित की गई है।
साज सज्जा युक्त भव्य पंडाल में आयोजित किया जाएगा एक ओर तैयारियों के संबंध में चर्चा हुई तो वहीं सर्वसम्मति से इस वर्ष की नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें निम्न पदाधिकारियों का चयन हुआ है:
संरक्षक – साधुराम अग्रवाल • मुन्नी लाल सिन्हा • रामावतार अग्रवाल • राजेंद्र अग्रवाल • दिनेश शर्मा • जय भगवान शर्मा • अतुल अग्रवाल • प्रदीप गुप्ता • पंकज गुप्ता • सुरेश कोतबा • अरुण गुप्ता • सुरेश किराना •ज्ञान प्रकाश शर्मा • मिथलेश गुप्ता • सुरेन्द्र चेतवानी • पवन अग्रवाल.
जितेंद्र अग्रवाल (जीतू) को अध्यक्ष, अमित अग्रवाल (गोलू ), वरूण सिंह मुकेश सिंघल, को उपाध्यक्ष, सौरभ त्रिपाठी को सचिव अंकित जिंदल, रौशन गुप्ता, आकाश अग्रवाल तथा सह-सचिव बनाया गया।
विवेक अग्रवाल कोषाध्यक्ष चुने गए तो पंडाल प्रभारी ,मयंक रोहित, योगेश शर्मा, रितेश सिन्हा बनाए गए इसके साथ ही भंडारा एवं प्रसाद वितरण राजेश गुप्ता, राजेंद्र बेहरा,मीनु मेहरा , ऋषभ चेतावनी अर्पित अग्रवाल, कुनाल के हाथों में देने का निर्णय किया गया।
सभी दायित्ववान कार्यकर्ताओं को उनके दायित्वों का कुशलता पूर्वक निर्वहन करके इस पर्व को और भव्य और धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है।





















