बगीचा 27 नवंबर ( रमेश शर्मा )
बगीचा की प्रमुख शैक्षणिक संस्थान रामकृष्ण आश्रम परिसर से शातिर चोंरों ने बेशकीमती चन्दन का पेड़ पर हाथ साफ कर दिया। एक फीट से अधिक गोलाई का चन्दन वृक्ष की चोरी के संबंध में स्कूल प्रबंधन ने बगीचा थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराई है लेकिन चोरों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं लग पा रहा है।
दरअसल जशपुर जिले में चन्दन के पौधों की खातिर अनुकूल जलवायु की वजह से कई जगह चन्दन के वृक्ष लगाए गए हैं। अज्ञात चोरों ऊं इसी तरह जिला मुख्यालय से पूर्व सांसद रणविजय सिंह जूदेव के निवास सहित अन्य स्थानों पर भी बेशकीमती चन्दन के वृक्षों पर हाथ किया है लेकिन चोरों के शातिर गिरोह का पुलिस को कुछ भी सुराग नहीं मिला।
बगीचा स्थित रामकृष्ण आश्रम में भी पांच चन्दन के पेड़ रोपे गए हैं। इस परिसर में चन्दन के वृक्ष की चोरी की घटना से नागरिकों में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
















