पत्थलगांव 04 अप्रैल (रमेश शर्मा)
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा है कि हमारे कार्यकर्ताओं का समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है।उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान से कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाकर राष्ट्रसेवा के पथ पर और अधिक दृढ़ता से आगे बढ़ने की प्रेरणा दी जा रही है।

विधायक गोमती साय आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत कांसाबेल मंडल में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग में सहभागी होकर कार्यकर्ताओ को संबोधित करही थी ।

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा ही भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। इसको सुदृढ़ बना कर रखना है। हमारे सशक्त कार्यकर्ता ही सशक्त संगठन और सशक्त राष्ट्र का निर्माण करते हैं। इस दौरान कांसाबेल मे आयोजित प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता काफी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!