
मौके पर एस पी आञ्जनेय वार्ष्णेय और ए एस पी निमिषा पाण्डेय दल बल के साथ मौजूद
बरमकेला – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत झाल में शुक्रवार तड़के लगभग सुबह 4:30 बजे एक सनसनीखेज हत्या की घटना सामने आई है।
सूत्रों के बताए अनुसार, कुमार साय नामक ग्रामीण का परिवार घर में सो रहा था, तभी पड़ोसी अचानक घर में घुस आया और नींद में गाफिल साय परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक बच्चे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
घटना में दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस सामुहिक हत्याकांड से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।














