पत्थलगांव 15 अगस्त
अमेरिका में भारतीय स्वतंत्रता दिवस 2025 धूमधाम से मनाया गया, यहां भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अपनी सांस्कृतिक विरासत और देशभक्ति का उत्साहपूर्वक प्रदर्शन किया।
पत्थलगांव का पाकरगांव के किसान नेता यदु बेहरा ने आज अमेरिका चार्लोट नॉर्थ कैरोलिना चैनी पार्क ड्राइव से अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यंहा भी भारतीय लोग दो दिन पहले से ही स्वतंत्रता दिवस मनाने की तैयारी शुरू कर दी गई थी।

आज भारत वासियों ने अपने मित्रों की टोली बनाकर सबसे पहले स्वतंत्रता दिवस पर तिंरगा झंडा फहराया। रंग बिरंगे परिधानों में सज कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया।
अमेरिका चार्लोट नॉर्थ कैरोलिना चैनी पार्क ड्राइव में रहने वाली चंद्रिका यादव का कहना था कि यंहा पर भारतीयों की तरह अमेरिकी मित्र भी शामिल हो जाते हैं।
अमेरिका में लम्बे समय से रहने वाले देवेन्द्र यादव का कहना था कि जिस तरह वे अपने गृह जशपुर जिले के बगीचा स्कूल में राष्ट्रगान के साथ जय हिंद जय भारत का नारा लगाया करते थे,उसी तरह अमेरिका में भी माहौल बना रहता है।
उन्होंने बताया कि विभिन्न शहरों जैसे न्यूयॉर्क, शिकागो, और कैलिफोर्निया में परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और मेले आयोजित हुए, जिनमें हजारों लोग शामिल हुए।
भारतीय दूतावासों और कांसुलेट्स में झंडारोहण, राष्ट्रगान, और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं।















