Edit Template
हेडलाइन

स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित साक्षरता स्वयं सेवी संगीता व साथियों को अनुविभागीय अधिकारी ने किया सम्मानित

पत्थलगांव 11 सितंबर

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में आज विकासखंड स्तरीय उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम की समीक्षा बैठक सरस्वती शिशु मंदिर पत्थलगांव के सभा कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें प्राचार्यों, प्रधान पाठकों को स्कूल शिक्षा विभाग के विभिन्न एजेंडे जैसे जाती प्रमाणपत्र, दर्ज संख्या, स्कूलों का मॉनिटरिंग, पालक सम्मेलन विषय चर्चा किया गया।

तत्पश्चात उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से अवगत कराते हुए SDM ने राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित हुई स्वयं सेवी शिक्षिका एवं उनके साथी नवसाक्षरों को पुष्प गुच्छ से सम्मानित कर उपस्थित कर्मचारियों को प्रोत्साहित किए।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा उल्लास के बिंदुओं पर चर्चा की , उल्लास सर्वे की स्थिति, कक्षा संचालन, उल्लास स्वयं सेवी शिक्षको की जानकारी, 10 वीं, 12वीं बोर्ड में अध्ययनरत विद्यार्थी को उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम से जोड़कर बोनस अंक प्रदान करने संबंधी विषयों पर चर्चा किया गया। उक्त बैठक में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, ABEO, साक्षरता प्रभारी, संकुल शैक्षिक समन्वयक, एवं संकुल प्राचार्य के साथ साथ मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक भी मौजूद रहे।

Advertisement

2

error: Content is protected !!