रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

शिक्षा विभाग की सार्थक पहल से सेवानिवृत्ति के दिन ही प्रधान पाठक वेदराम पैंकरा की मुश्किलें हुई आसान ; बीईओ वेदानंद आर्य ने किया सम्मान

पत्थलगांव 01 अप्रैल। (रमेश शर्मा)
सेवानिवृत्ति के अवसर पर सभी क्लेम ग्रेच्युटी, पीएफ, पेंशन समय पर मिलना एक सरकारी शिक्षक के लिए निश्चित ही बड़ी उपलब्धि होती है। सेवा निवृत्त शिक्षक का मानना है कि जीवन के इस नये पड़ाव पर वित्तीय निश्चिंतता की खुशी बेहद अहम बन जाती है।

इसी बात के मद्देनजर पत्थलगांव विकासखंड में सभी सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को समय पर पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में विकासखंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है।

यंहा शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी नरेन्द्र सिन्हा के निर्देश पर सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्ति से पूर्व ही पेंशन अदायगी आदेश उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है।
इसी क्रम में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए पत्थलगांव विकासखंड के वेदराम पैंकरा, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला कोईलारभदरा को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि के दिन ही पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) एवं आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य ने सेवानिवृत्त शिक्षक को मिठाई खिलाकर उन्हें सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।
इस कार्यक्रम के दौरान कार्यालय स्टॉफ की उपस्थिति में सेवानिवृत्त शिक्षक वेदराम पैंकरा को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके लंबे शैक्षणिक सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
पत्थलगांव बीईओ कार्यालय ने सेवा निवृत्ति के दिन ही शिक्षक श्री पैंकरा को जब पेंशन संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए तो इस व्यवस्था से शिक्षा विभाग के सभी कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है।

शिक्षा विभाग के कर्मचारियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को पेंशन से जुड़ी प्रक्रियाओं में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
शिक्षा विभाग में इस लंबी सेवा के बाद सेवानिवृत्त होने के अवसर सभी ने शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अब वे अपने परिवार के साथ समय बिताने, और बिना आर्थिक तनाव के शौक पूरे करने वाले एक नए और सुखद अध्याय की शुरुआत करें, जो मानसिक शांति देता है।
श्री आर्य ने कहा कि एक शासकीय शिक्षक के लिए सेवानिवृत्ति के साथ यदि सभी क्लेम मिल जाते हैं तो संबंधित शिक्षक इस खुशी को व्यक्त ही नहीं कर पाता है।
पत्थलगांव विकास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में जब जब शिक्षा अधिकारी वेदानंद आर्य के हाथों शिक्षक श्री पैंकरा को पेंशन, और ग्रेच्युटी जैसी एकमुश्त राशि के दस्तावेज मिलने से उसकी खुशी का भी ठिकाना नहीं था। इस शिक्षक का कहना था कि सेवानिवृत्त के मौके पर उसे जीवनभर की मेहनत का फल मिल जाने की उम्मीद नहीं थी, लेकिन शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस कठिन काम को आसान कर दिखाया है, सेवा निवृत्त के साथ सभी क्लेम मिल जाने का जटिल कार्य पूरा हो जाने से अब आत्मनिर्भरता बनी रहेगी । श्री पैंकरा का कहना था कि एक शिक्षक को उसकी सभी देय राशि मिल जाने से भविष्य की चिंता दूर होती है और आप अपनी गति से जीवन जीने के लिए स्वतंत्र हो जाते हैं।
उन्होंने कहा कि हमारे शिक्षा अधिकारियों की इस सराहनीय पहल से अब नए अवसरों की शुरुआत हो सकेगी। अब आप बिना किसी काम के दबाव के अपने अधूरे शौक, यात्रा, और परिवार के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। पुराने कार्यस्थल की जिम्मेदारियों से मुक्ति मिलने के बाद अपनी पसंद के सामाजिक कार्यों को समुचित समय देने की रुप रेखा तैयार कर उसी पर ध्यान केंद्रित किया जाऐगा।

Advertisement

2

2

string(11) "opacity: 1;"
error: Content is protected !!