बगिया, जशपुर, 21 फरवरी (रमेश शर्मा )
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में आज धूमधाम, उत्साह और पूजा अर्चना के साथ मनाया गया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बगिया में अपने घर पहुंचते ही सबसे पहले अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी का चरण छूकर आशीर्वाद लिया। उनके जन्मदिवस पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जनस्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने अपने जन्मदिवस को विशेष और यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
















