रायपुर: छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार का तीसरा बजट आज विधानसभा में पेश हो रहा है। इस बार का बजट न केवल आंकड़ों के लिए, बल्कि अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव के लिए भी चर्चा में है।
भावुक कर देने वाली शुरुआत
बजट पेश करने के लिए सदन जाने से पहले वित्त मंत्री ओपी चौधरी के रायपुर स्थित आवास पर एक भावनात्मक दृश्य देखने को मिला। उनकी पत्नी अदिति पटेल ने छत्तीसगढ़ की माटी से उनका तिलक किया और आरती उतारकर उन्हें विदा किया।
वित्त मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा: “छत्तीसगढ़ की माटी का तिलक लगाकर वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट विधानसभा में प्रस्तुत करने के लिए प्रस्थान। जय छत्तीसगढ़ महतारी! जय जोहार!”
इसके बाद वे वीआईपी रोड स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचे, जहाँ उन्होंने पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।
बजट 2026 की ‘SANKALP’ थीम
वित्त मंत्री ने इस साल के बजट को ‘SANKALP’ थीम पर आधारित बताया है, जिसका लक्ष्य 2047 तक ‘विकसित छत्तीसगढ़’ की नींव रखना है।
पहले बजट का साक्षी बनेगा नया विधानसभा भवन: यह पहली बार है जब प्रदेश का बजट नये विधानसभा परिसर (अटल नगर, नवा रायपुर) में पेश किया गया।














