पत्थलगांव / 31 अक्टूबर (रमेश शर्मा )
शुक्रवार को बीती रात पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में जमीन का अवैध रूप से पट्टे दिए जाने कि विवाद खूनी संघर्ष में बदल जाने से दोनों पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, एक मृतक का नाम चकरो यादव,पिता भगवानों 52 साल पाकरगांव बैगापारा निवासी है। दूसरे मृतक का नाम नान्ही नागवंशी बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि राजस्व विभाग द्वारा पाकरगांव में एक ही परिवार के चार सदस्यों के नाम पर जमीन के अवैध ढंग पट्टे जारी कर दिए गए हैं। इस मामले को लेकर ग्रामसभा में मामला उठाया गया था लेकिन पट्टे का विवाद यथावत बना रहा।एक पक्ष ने इसी मामले को लेकर कलेक्टर के जनदर्शन में भी फरियाद की थी लेकिन जांच लंबित रह जाने से यह विवाद
आज खूनी संघर्ष में बदल गया

बताया जाता है अवैध ढंग से पट्टे जारी करने से प्रभावित एक पक्ष के दर्जन भर लोग रात को साढ़े 9 बजे लामबंद होकर यादव के घर पहुंचे थे जंहा अचानक विवाद बढ़ जाने के बाद टांगी से हमला कर दिया, घर पर सो रहे चकरो यादव जैसे ही खड़ा हुआ हमलावरों ने उसपर टांगा से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। इस खूनी संघर्ष में नान्ही नागवंशी की भी मौके पर ही मौत हो गई।फिलहाल पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी हुई है।















