रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

बस स्टैंड के पास मोबाइल दुकान में देर रात चोरी, गश्त कर रही पुलिस को देख भागे चोर; नाबालिगों पर शक

सीसीटीवी का सिस्टम भी उखाड़कर ले गए…

पुलिस की गश्त में जवानों ने पीछा कर दौड़ाया.. भागने में हुए सफल

पत्थलगांव: नगर के व्यस्ततम इलाके बस स्टैंड स्थित अंबिकापुर रोड पर देर रात चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात चोरों ने ‘न्यू लक्ष्मी मोबाइल’ दुकान का शटर तोड़कर भीतर रखे कीमती मोबाइल फोन और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।

घटना देर रात लगभग 2:30 बजे की है। रात में गश्त पर निकली पुलिस पेट्रोलिंग टीम जब अंबिकापुर रोड से गुजर रही थी, तभी उनकी नजर न्यू लक्ष्मी मोबाइल के टूटे हुए ताले और शटर पर पड़ी। पुलिस को देखते ही दुकान के आसपास मौजूद चोर मौके से फरार हो गए। पुलिसकर्मियों ने फौरन दुकान संचालक स्वप्निल सोनी को फोन कर घटना की सूचना दी।

दुकान संचालक स्वप्निल सोनी ने बताया कि देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर का ताला तोड़ा और भीतर घुसकर नए-पुराने मोबाइल फोन सहित कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और जरूरी सामान चोरी कर लिए।

प्रत्यक्षदर्शियों और शुरुआती जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने वाले संदिग्धों की उम्र लगभग 12 से 15 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फरार नाबालिग चोरों की पहचान कर उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।

Advertisement

error: Content is protected !!