रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

“पड़ोसी राज्यों के सुगम रास्तों के कारण गांजा तस्करी पर नहीं लग रहा विराम” लैलूंगा पुलिस की सूचना पर लाखों रुपये का अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पत्थलगांव 12 अप्रैल (रमेश शर्मा)
जशपुर जिले की सरहद से पड़ोसी राज्यों के सुगम रास्तों के कारण यंहा से अनवरत हो रही गांजा तस्करी पर विराम नहीं लग पा रहा।

रविवार को सुबह रायगढ़ जिले की लैलूंगा पुलिस की सूचना के बाद पत्थलगांव पुलिस ने घेराबंदी कर लाखों रुपये का अवैध गांजा लेकर कार से भाग रहे दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों तस्करों के विरुद्ध पत्थलगांव थाना पुलिस ने नारकोटिक्स का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
हालांकि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ.लाल उमेद सिंह ने जशपुर जिले में नशे का कारोबार में संलिप्त दो पुलिस कर्मियों का मामला सामने आते ही दोनों के विरुद्ध नारकोटिक्स का अपराध दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था। जिसके बाद इस कारोबार में रुचि रखने वाले पुलिस कर्मियों ने थोड़ी दूरी अवश्य बना ली है लेकिन गांजा का अवैध कारोबार पहले की तरह ही देखा जा रहा है।

दरअसल, गांजा कारोबार में मोटी कमाई के कारण इससे जुड़े कारोबारी भारी भरकम रकम की बंदरबांट मे भी कोताही नहीं बरत रहे हैं। पत्थलगांव, तमता, तपकरा, कुनकुरी और कोतबा क्षेत्र के अनेक गांवों में नशे का कारोबार पहले से भी अधिक गति से फलफूल रहा है।

Advertisement

error: Content is protected !!