रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

*सहायक नियंत्रक ने  राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की औपचारिकता  करने पर कलेक्टर ने दिया शोकाज नोटिस*



रायगढ़.17 अगस्त

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सहायक नियंत्रक विधिक माप विज्ञान के कार्यकाल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने की औपचारिकता का मामला सामने आया है।
       बताया जाता है कि इस शासकीय कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के पश्चात कुछ देर में ही उतार कर कार्यालय में ताला जड़ दिया गया था। संबंधित अधिकारी ने बगैर अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की सूचना के बाद उच्च अधिकारी ने उनसे दूरभाष पर संपर्क कर लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के विरुद्ध शिकायत की गई है।
   इस मामले की शिकायत को कलेक्टर ने गंभीरता से लेते हुए सहायक नियंत्रक सौरभ श्रीवास्तव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
   कलेक्टर ने कहा है कि आपके व्दारा किया गया उक्त कृत्य भारतीय झंडा अधिनियम का उलंघन के साथ घोर लापरवाही और उदासीनता को प्रदर्शित करता है। कलेक्टर ने इस मामले में तीन दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है ।

Advertisement

error: Content is protected !!