रायगढ़: अघोर गुरुपीठ ब्रह्मनिष्ठालय, बनोरा के प्रांगण में आगामी 18 सितम्बर 2026 (शुक्रवार) को ‘परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी’ का पावन अवतरण दिवस श्रद्धा व उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ आश्रम परिसर में नवनिर्मित स्कूल भवन का भव्य लोकार्पण समारोह भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी उपस्थित रहेंगे। व्यवस्थापक मंडल (अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट, बनोरा) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिन की शुरुआत निम्न कार्यक्रमों से होगी। प्रातः 8:00 बजे पूज्य बाबा जी द्वारा श्री गुरु चरण पादुका पूजन किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे सामूहिक आरती, 8:40 से 9:30 बजे तक सामूहिक गुरु गीता पाठ एवं 9:30 से 11:30 बजे तक सामूहिक हवन सम्पन्न होगा। सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक भजन-कीर्तन का दौर चलेगा तथा दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक प्रसाद वितरण (भंडारा) की व्यवस्था रहेगी। दोपहर बाद 3:00 बजे से विद्यालय प्रांगण में नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण का औपचारिक कार्यक्रम प्रारंभ होगा। अतिथियों के स्वागत व दीप प्रज्वलन के बाद 3:20 बजे नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया जाएगा। शाम 4:00 बजे विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इसके पश्चात शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का संबोधन होगा। शाम 5:30 बजे परम पूज्य बाबा जी का आशीर्वचन प्राप्त होगा तथा शाम 6:00 बजे आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। आयोजक मंडल ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं एवं नागरिकों से इस पुनीत अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।
Facebook
WhatsApp
परमपूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी
रायगढ़: अघोर गुरुपीठ ब्रह्मनिष्ठालय, बनोरा के प्रांगण में आगामी 18 सितम्बर 2026 (शुक्रवार) को ‘परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी’ का पावन अवतरण दिवस श्रद्धा व उल्लास पूर्वक मनाया जाएगा।
इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ आश्रम परिसर में नवनिर्मित स्कूल भवन का भव्य लोकार्पण समारोह भी आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी उपस्थित रहेंगे।
व्यवस्थापक मंडल (अघोर गुरुपीठ ट्रस्ट, बनोरा) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, दिन की शुरुआत निम्न कार्यक्रमों से होगी।
प्रातः 8:00 बजे पूज्य बाबा जी द्वारा श्री गुरु चरण पादुका पूजन किया जाएगा, जिसके पश्चात प्रातः 8:30 बजे सामूहिक आरती, 8:40 से 9:30 बजे तक सामूहिक गुरु गीता पाठ एवं 9:30 से 11:30 बजे तक सामूहिक हवन सम्पन्न होगा। सुबह 10:00 से दोपहर 3:00 बजे तक भजन-कीर्तन का दौर चलेगा तथा दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए सामूहिक प्रसाद वितरण (भंडारा) की व्यवस्था रहेगी।
दोपहर बाद 3:00 बजे से विद्यालय प्रांगण में नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण का औपचारिक कार्यक्रम प्रारंभ होगा। अतिथियों के स्वागत व दीप प्रज्वलन के बाद 3:20 बजे नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया जाएगा। शाम 4:00 बजे विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
इसके पश्चात शाम 4:45 बजे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी का संबोधन होगा। शाम 5:30 बजे परम पूज्य बाबा जी का आशीर्वचन प्राप्त होगा तथा शाम 6:00 बजे आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।
आयोजक मंडल ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं एवं नागरिकों से इस पुनीत अवसर पर उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।