रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

जन्माष्टमी मेले की धूम:भगवान परशुराम के जयकारों के साथ ओ.पी. चौधरी ने किया खिचड़ी प्रसाद वितरण का शुभारंभ…


रायगढ़:04 सितंबर – श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर संस्कारधानी रायगढ़ में जगह-जगह मेले और उत्सव की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है।

इस पावन अवसर पर ब्राह्मण समाज द्वारा स्थानीय होटल पुष्पक के सामने, ओवरब्रिज के नीचे भव्य खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने भगवान श्रीकृष्ण और भगवान परशुराम जी के चित्र पर विधिवत दीप प्रज्वलन व पूजा-अर्चना कर संपन्न कराया।

इस दौरान आयोजन स्थल भगवान श्रीकृष्ण और भगवान परशुराम जी के जयकारों से गूंज उठा।

विधायक श्री चौधरी ने कहा कि जन्माष्टमी मेले के इस पावन उल्लास के बीच सेवा भावना और भगवान परशुराम के आदर्शों को आत्मसात करते हुए ब्राह्मण समाज द्वारा किया गया यह सेवा कार्य अत्यंत सराहनीय है।


इस अवसर पर महापौर जीवर्धन चौहान समेत अन्य जनप्रतिनिधि और पार्षद अमित कुमार शर्मा “मोंटी” (अध्यक्ष,ब्राह्मण सेवा समिति रायगढ़), श्रीमती मीना मनोज शर्मा (अध्यक्ष,मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति रायगढ़) सहित समाज के अनेक वरिष्ठ तथा गणमान्य जन, मेला दर्शनार्थी और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Advertisement

error: Content is protected !!