पत्थलगांव 22 नवंबर (रमेश शर्मा)
जशपुर वन मंडल में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है। शनिवार को सुबह पत्थलगांव का सुखरापारा गांव में हाथी ने कमला बाई यादव पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पटेल पारा की इस महिला को उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि सुखरापारा के ग्रामीणों ने इस दंतैल हाथी को आबादी क्षेत्र से खदेड़े जाने के बाद यह समीप के महुआदरहा गांव की ओर जा पहुंचा है
घटना की सूचना मिलते ही पत्थलगांव वन कर्मचारियों का दल प्रभावित गांवों में पहुंच कर निगरानी में जुटा हुआ है।
















