Edit Template
हेडलाइन

वोट चोर गद्दी छोड़..!!नारे के साथ वोट अधिकार यात्रा हुई रायगढ़ में सम्पन्न..सचिन पायलट,चरणदास महंत, दीपक बैज समेत बड़े नेता हुए शामिल…युवा कांग्रेसी नेताओं में दिखा उत्साह..!!



रायगढ़ – आज रायगढ़ में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़..!! के नारे के साथ वोट अधिकार यात्रा… प्रदेश प्रभारी कांग्रेस नेता सचिन पायलट की अगुवाई में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत की उपस्थिति में सम्पन्न हुई, इस अवसर पर कांग्रेसियों ने एकजुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने की कोशिश की और वे सफल भी हुए।

युवाओं में दिखा उत्साह एवं जोश..
युवा कांग्रेसी नेता इस यात्रा के लिए पिछले कुछ दिनों से जमीनी तैयारियों में लगे हुए थे और इनमें आज खासा जोश और उत्साह देखा गया।

यात्रा में शामिल पायलट और अन्य नेता


पूर्व विधायक प्रकाश नायक ने भी अपने समर्थकों समेत इस यात्रा में शामिल हुए और प्रदेश की सरकार के विरुद्ध आवाज उठाई।


देखा जाए तो लगभग सभी छोटे बड़े कांग्रेसियों ने अपने अपने ढंग से वरिष्ठ नेताओं का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हुए अलग अलग जगहों पर स्वागत और अभिनंदन करके इस यात्रा में शक्ति प्रदर्शन भी किया कुल मिलाकर लंबे समय के बाद आज विपक्ष के किसी कार्यक्रम का शोर शहर में दिखाई पड़ रहा था जिससे ये समझ में आने लगता है कि अनेकता में भी एकता ही होती है और शायद कांग्रेस अब इसे समझने लगी है।

Advertisement

2

error: Content is protected !!