Edit Template
हेडलाइन

विनोद कुमार सिंह ने सम्हाला बगीचा जनपद में सीईओ का कार्यभार

जशपुर 22 अगस्त (रमेश शर्मा)

बगीचा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण किया। वहीं मौजूदा सीईओ कमलकांत श्रीवास को जिला पंचायत में अटैच किया गया है।
   विनोद कुमार सिंह इसके पहले भी बगीचा जनपद में सीईओ के पद पर कार्य कर चुके हैं।

उन्होंने आज बताया कि सरकार की योजनाओं को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा जरुरत मंद लोगों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित कराना उनका पहला लक्ष्य है। श्री सिंह ने कहा कि बगीचा जनपद क्षेत्र में सभी ग्राम पंचायतों में गुणवत्ता के साथ विकास कार्य कराए जाएंगे।


जनपद सीईओ विनोद कुमार सिंह का अध्यक्ष/उपाध्यक्ष और सरपंच सचिवों ने स्वागत किया। पदभार ग्रहण करते ही सीईओ सिंह ने निर्माण और विकास कार्य मे तेजी लाने सचिवों का बैठक लिया।

Advertisement

2

error: Content is protected !!