अंकित गोरख
रायगढ़ – जिला मुख्यालय से कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम धनागर में एक व्यक्ति के द्वारा गैर कानूनी तौर पर दो-दो सौ रुपए की रसीद को राशन दुकान में बैठकर काटा जा रहा है। और रसीद न कटवाने पर राशन नहीं मिलने की बात की जा रही है।
जिसकी संबंध में शिकायत लेकर ग्रामवासी जिला पुलिस अधीक्षक के पास पहुंचे और उन्हें इस मसले के बारे में जानकारी दी, शिकायत दर्ज करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि मकान टैक्स के नाम पर एक व्यक्ति के द्वारा स्वयं को सरपंच बताते हुए वहां की राशन दुकान में बैठकर अवैध वसूली की जा रही है, और उसके एवज में रसीद भी दी जा रही है उसमें बाकायदा सरपंच की जगह पर उक्त व्यक्ति के हस्ताक्षर भी किए जा रहे है।
उपरोक्त मामले पर जांच करके कड़ी कार्यवाही की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई है।















