Edit Template
हेडलाइन

अज्ञात लुटेरों ने परिवार के सदस्यों को बंधक बनाकर लाखों रुपए की लुट कर फरार ; पत्थलगांव पुलिस की चुस्ती विफल

पत्थलगांव 27 दिसम्बर ( रमेश शर्मा )
पत्थलगांव थाना क्षेत्र का  करमीटिकरा गांव एक शिक्षक के घर से अज्ञात बदमाशों ने लाखों रुपए के स्वर्ण आभूषण,नगद राशि, मोबाइल लुटे जाने की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गई है। बदमाशों का विरोध करने पर घर के सदस्यों पर चाकू तथा अन्य घातक हथियार से हमला कर दिया था। दो घायलों को उपचार के लिए पत्थलगांव सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
    इस घटना की सूचना मिलते ही नगर निरीक्षक विनित पाण्डेय ने पुलिस टीम के साथ घटना पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने डाग स्क्वायड के साथ इस पास के सीसीटीवी फुटेज की भी मदद ली जा रही है।
पुलिस का कहना है कि बीती रात बाइक पर सवार बदमाशों ने यंहा शिक्षक के घर पर धावा बोला था। लुट की वारदात के बाद यंहा हड़कंप मच गई थी।  अज्ञात लुटेरों ने इस परिवार के सभी सदस्यों को चाकू की नोक पर काबू कर उन्हें बंधक बना लिया था। इसके बाद यंहा सनसनीखेज लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। आधी रात करीब 12 बजे हथियारों से लैस तीन बदमाश गुलाब सिंह जगत के घर में घुस कर काफी देर तक उत्पात मचाया था ।

लुटेरों ने इस घर में रखे नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान समेट कर फरार हो गए। विरोध करने पर बदमाशों ने गृहस्वामी गुलाब सिंह के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके चेहरे पर चोटें आई हैं।
पत्थलगांव क्षेत्र में बाहरी लोगों की आवा-जाही की सूचना को लेकर यंहा की पुलिस का शुरू से ही काफी लापरवाही पूर्ण रवैया रहा है। इसी वजह कबाड़ी का व्यवसाय करने वालों के साथ ज्यादातर अपराधिक गतिविधियों में शामिल लोगों की टीम दिखाई देती है। पुलिस थाने में शहरी और ग्रामीण इलाकों में किराएदारों की पंजी के नाम पर भी एक औपचारिकता की जा रही है। इस सूची में दर्ज लोगों की जानकारी के नाम पर केवल लिपापोती कर दी जा रही है।

पत्थलगांव थाना क्षेत्र का बस स्टेंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों में देर रात तक व्यवसायियों को लेकर भी पुलिस की शिथिलता ने यंहा चोरी और लुट के अपराधियों के हौसले बुलंद किए हैं।
 

Advertisement

2

error: Content is protected !!