जशपुर 01 फरवरी ( रमेश शर्मा )
आज केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026–27 के बजट भाषण का भाजपा नेताओं ने एक साथ बैठकर श्रवण किया।
सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में तैयार यह बजट ‘विकसित भारत’ के दृढ़ संकल्प को साकार करने वाला है तथा देशवासियों की आकांक्षाओं को पूर्ण करने की दिशा में एक स्पष्ट मार्गदर्शक सिद्ध होगा।
गोमती साय ने कहा कि केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यूनियन बजट 2026-27 में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, उद्यमिता, शिक्षा और सुरक्षा पर मजबूत फोकस किया है। यह बजट ‘नारी शक्ति’ को विकसित भारत की नींव के रूप में देखता है, उन्होंने कहा कि इसमें लखपति दीदी जैसी सफल योजनाओं को आगे बढ़ाया गया है। ग्रामीण महिलाओं के लिए सबसे बड़ा ऐलान। लखपति दीदी कार्यक्रम की सफलता पर आधारित, महिलाओं को सिर्फ क्रेडिट-आधारित आजीविका से आगे बढ़ाकर स्वयं के उद्यम की मालिक बनाने का लक्ष्य को मजबूत किया गया है
इनोवेटिव फाइनेंसिंग इंस्ट्रूमेंट्स (कम ब्याज पर लोन, बेहतर फंडिंग) से महिलाओं को बाजार पहुंच, ब्रांडिंग और आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
गोमती साय ने कहा कि इस बजट में विशेष रूप से साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स में पढ़ने वाली लड़कियों के लिए, समुचित ध्यान रखा गया है. इससे बालिकाओं की शैक्षणिक संस्थानों में जहां लंबे लैब वर्क और पढ़ाई के कारण सुरक्षित आवास की जरूरत होती है। इससे उच्च शिक्षा और वर्कफोर्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी। और महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने, ग्रामीण उद्यमिता बढ़ाने और शिक्षा में बराबरी लाने पर केंद्रित हैं। कुल मिलाकर, बजट में महिलाओं को “विकसित भारत 2047 ” की मुख्य शक्ति के रूप में देखा गया है।
इस अवसर पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत , नगर पालिका उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र यादव सहित समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं काफी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
















