अंकित गोरख की खास रिपोर्ट..
रायगढ़ – रविवार और सोमवार की दरमियानी रात शहर के मध्य स्थित गांधी गंज जैसे इलाके में स्थित प्राची मेडिकोज और प्रगति एंटरप्राइजेज समेत अन्य दुकानों में धावा बोला एवं नकदी रकम 02 लाख रुपए की चोरी कर ले गए।
चार नकाबपोश लोगों को सीसीटीवी कैमरे में देखा गया है जिन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया है।इन दोनों दुकानों के अलावा बाकी जगहों पर भी चोरी का प्रयास किया गया पर वो विफल रहा हालांकि कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर पतासाजी में जुट गई है परंतु इन चोरों ने एसपी ऑफिस के पास के इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है लेकिन रायगढ़ पुलिस इस मामले को जल्द सुलझाकर इन चोरों के चेहरे से नकाब हटाने के लिए जुट गई है।
बढ़ती ठंड ने बढ़ाए चोरों के हौसले – पिछले एक सप्ताह में अचानक से बढ़ी ठंड ने इन चोरों के हौसलों को बढ़ा दिया है भरी ठंड में रात को व्यक्ति जब नींद में गाफिल होता है तब ये चोरी को अंजाम देते है..और मौके का फायदा उठाकर लाखों का माल पार कर देते हैं।















