रायगढ़ – 12 अक्टूबर / इस वर्ष मारवाड़ी ब्राह्मण महिला सेवा समिति के द्वारा करवा चौथ के अवसर पर समाज की महिलाओं के लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ जो अर्चना शर्मा के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता बलबीर शर्मा ABR ग्रुप के डायरेक्टर नितेश शर्मा,रायगढ़ के प्रसिद्ध छायाकार कमल शर्मा एवं रायगढ़ राजघराने से राजकुमारी विजय श्री सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस के नेता आशीष शर्मा (लायन) एवं प्रतिष्ठित ट्रांसपोर्टर नवीन शर्मा के साथ मारवाड़ी ब्राह्मण समाज की वरिष्ठ महिला संतोष शर्मा जी थे।
सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भगवान परशुराम जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती मीरा विजय शर्मा अध्यक्ष ब्राह्मण महिला सेवा समिति रायगढ़ ने कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों का भारतीय पारंपरिक तरीके से कुमकुम का तिलक लगाकर स्वागत किया। एवं उनके द्वारा सरल शब्दों में समिति के गठन से लेकर अभी तक के विस्तार के बारे में बताया।
श्रीमती मीरा विजय शर्मा ने अपने स्थानीय कलाकारों का सहयोग लेते हुए समिति के कुछ महिला कलाकार को लेकर विगत 15 दिनों के अथक प्रयास से राजस्थानी कालबेलिया नृत्य तैयार करवाया। जिसमें कोरियोग्राफर एवं डांसर श्री चंदन शर्मा की अहम भूमिका रही। इसके अलावा इस कार्यक्रम में पीहू शर्मा,श्रेया शर्मा, शोभा पांडे एवं रश्मि ने अपने परफॉर्मेंस से लोगों की खूब वाह वाही बटोरी, यह राजस्थानी कार्यक्रम उपस्थित दर्शकों को इतना पसंद आया कि उनकी डिमांड पर यह कार्यक्रम एक बार कलाकारों द्वारा पुनः प्रस्तुत किया गया। कलाकारों की राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा एवं गहने आकर्षण के केंद्र बने।
निर्णायक मंडल में नितेश शर्मा एवं मोनू शर्मा, कमल किशोर शर्मा, कांग्रेस के युवा नेता आशीष शर्मा,विभा शर्मा एवं गायत्री ठाकुर, सरयूपारिण ब्राह्मण समाज की प्रमुख वृंदावती शर्मा (बेबी दीदी), गीता उपाध्याय, भारती पांडे, योगिता तिवारी, वर्षा तिवारी, जयंती दुबे, भारती दुबे, शोभा देवी (सखी सुंदरकांड ग्रुप), बबीता शर्मा (पूर्व अध्यक्ष), बीना शर्मा (पूर्व अध्यक्ष) एवं सरोजशर्मा, ने अपनी गरिमा में उपस्थित दी।
कार्यक्रम में पारदर्शिता हो इस कारण जजों की संख्या अधिक रखी गई थी, एवं प्रतिभागियों को भी प्रतियोगिता संबंधित पूरी जानकारी दी गई।यह बताया गया कि वे यदि अपने नंबर से संतुष्ट नहीं है तो वे जजमेंट शीट
मिसेज करवा चौथ में भाग लेने वाले प्रतिभागी के नाम बबीता शर्मा, निधि नितिन शर्मा, आशा शर्मा, संगीता शर्मा, बबीता शर्मा, रूपा शर्मा, लता शर्मा, वर्षा शर्मा, संतोष शर्मा, प्रीति शर्मा, निधि मुकेश शर्मा, वंदना शर्मा, प्रिया गोपाल शर्मा, कविता शर्मा, खुशबू शर्मा, सुमन शर्मा, नीलम पांडे, तोशी शर्मा रहे एवं सभी ने मंच में आकर अपनी परफॉर्मेंस दी जिसके आधार पर जज ने अपना निर्णय लिया।
कार्यक्रम की मेहमान कलाकार 70 वर्षीय रुक्मणी ठाकुर ने चूड़ियां खनकी गीत पर डांस प्रस्तुति देकर इस कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।
सभी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा जजमेंट के आधार पर मिसेज करवा चौथ विजेता में प्रथम प्रीति शर्मा द्वितीय निधि नितिन शर्मा एवं तृतीय निधि मुकेश शर्मा रही।
कार्यक्रम की संचालिका श्रीमती मीरा विजय शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने के उनके साथ उनकी पूरी टीम व कार्यक्रम के संरक्षक श्रीमती संतोष शर्मा (आयुष मेडिकल) का विशेष सहयोग रहा साथ ही विजय वीरभान शर्मा (पूर्व अध्यक्ष ब्राह्मण सेवा समिति रायगढ़) द्वारा मारवाड़ी ब्राह्मण सेवा समिति के वर्तमान अध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा जी को मंच पर बुलाकर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन करते हुए निधि मुकेश शर्मा ने किया।
















