रायपुर – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कैबिनेट में आज तीन नए चेहरों को नए मंत्री के रूप में जगह मिली है। राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने राजेश अग्रवाल, गुरु खुशवंत साहेब और गजेंद्र यादव को मंत्री पद की शपथ दिलाई।



शपथ के तुरंत बाद तीनों मंत्रियों को दिल्ली तलब किया गया है।
स्टेट गैरेज से तीन गाड़ियाँ भी राजभवन भेजी गईं।
मुख्यमंत्री साय ने भी आज नए मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी..
क्या कहा मुख्यमंत्री साय ने – आज शपथ लेने वाले मेरे कैबिनेट के नए सदस्य श्री गजेंद्र यादव, श्री गुरु खुशवंत साहेब, श्री राजेश अग्रवाल को बधाई और शुभकामनाएँ।
मुझे पूरा विश्वास है कि सभी मंत्रीगण पूरी निष्ठा और लगन से जनता की सेवा कर विकास और सुशासन का सुनहरा अध्याय रचेंगे।















