रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

बूथ और पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करना पहली प्राथमिकता- दीपक बैज

पत्थलगांव 22 मार्च (रमेश शर्मा)

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज रविवार को जशपुर जिले का दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत लैलूंगा मार्ग से कोतबा पहुंचे। यंहा जशपुर जिले की सीमा पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यूडी मिंज सहित उनकी टीम के तेज तर्रार पदाधिकारियों ने अपने नेता श्री बैज का जबरदस्त स्वागत किया, इसके बाद जगह जगह कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीपक बैज के काफिले को रोक कर आत्मीय स्वागत किया।

कोतबा के समीप रोगबहार गांव में कांग्रेस अध्यक्ष दिपक बैज ने पार्टी कार्यकर्ताओं को रिचार्ज करने की खातिर एक सभा को भी सम्बोधित किया।
इस दौरान बूथ और पंचायत स्तर पर कांग्रेस का मजबूत संगठन बनाने की सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में काम करने के लिए जिसके पास समय नहीं है, उसे तत्काल बदल कर सक्रिय कार्यकर्ता को पार्टी संगठन से जोड़ा जाए।

उन्होंने कांग्रेस संगठन को गांव स्तर से सुदृढ़ बना कर एकजुट रहने की बात पर जोर दिया।
श्री बैज ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार पर तीखे हमले किए हैं, जिसमें उन्होंने कानून-व्यवस्था को पूरी तरह बदहाल और राज्य को नशे का गढ़ बनाने का आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि दुर्ग के बाद अनेक जिलों में अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पूरे प्रदेश को नशे का गढ़ बना दिया है। यंहा नशे का कारोबार चरम पर है और सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहा है।
कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट व बदहाल हो चुकी है, अपराध बढ़ रहे हैं, और सरकार जिम्मेदारी नहीं ले रही।

यू.डी.मिंज जशपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस अपना मजबूत संगठन तैयार कर ढ़ाई साल के बाद छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंक देगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामियों के इन मुद्दों पर कांग्रेस पार्टी ने कई बार विरोध प्रदर्शन, विधानसभा घेराव और न्याय यात्रा भी आयोजित की है, जहां नशाखोरी, अपराध और कानून व्यवस्था की गिरावट को प्रमुख मुद्दा बनाया गया।
छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का काफिला ने कोतबा पहुंच कर पार्टी कार्यकर्ता के निवास पर भोजन लिया। तथा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के गृह जिले के संबंध में यंहा के दिग्गज नेताओं से विस्तार पूर्वक चर्चा की। इस दौरान रायगढ़ जिले से विकास शर्मा, जशपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष यूडी मिंज, सुमित शर्मा, कुनकुरी नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील, श्रीमती आरती सिंह,पवन अग्रवाल, पत्थलगांव के ही मनोज तिवारी, रवि शर्मा, सुकृत सिंह, जगन्नाथ गुप्ता, महेंद्र अग्रवाल,ललित शर्मा सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे।

Advertisement

2

2

string(11) "opacity: 1;"
error: Content is protected !!