रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

रमेश शर्मा

50 सालों का सफर ख़बरों के साथ...✒️

Edit Template
हेडलाइन

शहीद भगत सिंह ब्रिगेड 23 को मनाएगा शहीद-ए-आजम का शहीदी दिवस

रायगढ़। शहीद भगत सिंह ब्रिगेड की जिला इकाई द्वारा सोमवार 23 मार्च को भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी और शहीद-ए-आजम शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर शहीद चौक स्थित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी और देश की आजादी में उनके योगदान को किया जाएगा।
शहीद भगत सिंह ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष कमल शर्मा ने बताया कि
शहीद-ए-आजम के रूप में विख्यात भगत सिंह ने महज 23 साल की उम्र में देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दे दी। भगत सिंह नौजवानों के दिलों में आजादी का जुनून भरने वाले सच्चे देश भक्त थे। इन्होंने हर भारतीय के दिल में देश प्रेम की भावना विकसित की। गुलाम भारत को आजाद करवाने के लिए भगत सिंह द्धारा किए गए त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कमल शर्मा बताया कि हमारे संगठन की ओर से हर साल शहीद भगत सिंह की जयंती व शहीदी दिवस मनाया जाता है। इस अवसर पर गोष्ठी आयोजित देश के प्रति उनके योगदान को याद किया जाता है। इसी कड़ी में 23 मार्च को शहीद भगत सिंह का शहीदी दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि कार्यक्रम में उपस्थित होकर शहीद-ए-आजम को श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश की आजादी के लिए उनके बलिदान को याद कर अपनी सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर खुद को गौरवान्वित महसूस करें।
कृष्ण कुमार केशरवानी प्रदेश मीडिया प्रभारी,कमल शर्मा जिलाध्यक्ष शहीद भगत सिंह बिग्रेड रायगढ़ जिला ,समाजसेवी,दीपक अग्रवाल ( डोरा ) राजेश अग्रवाल ( पिंटू ) संजय खेमका, विमल मित्तल , मार्निंग वाकर्स सोसाइटीज कैलाश अग्रवाल, अनिल गर्ग, मनोज अग्रवाल, संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मोनू राम बोहिदार, सुरेश अग्रवाल, विजय अग्रवाल, सुदेश पांडेय, राजेन्द्र खालसा,चन्द्रकानत पंजाबी, आलोचन अग्रवाल, शिव बापोडिया, संजय जिंदल, शरस गोयल, पुरूषोत्तम अग्रवाल पीडी, हरेन्द्र शर्मा बबलू महराज, किशन अग्रवाल, नवनीत गोयल चिंटू,मजजू रतेरिया, धनशयाम रतेरिया, आनन्द अग्रवाल, मार्निंग वाकर्स सोसाइटीज सहित पुष्पांजलि अर्पित कर अपने विचार प्रकट करेगे भगत सिंह के विचार व्यक्त करेगे!!

Advertisement

2

2

string(11) "opacity: 1;"
error: Content is protected !!