Edit Template
हेडलाइन

*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर बगीचा में सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ*

बगीचा, 17 सितंबर

बगीचा नगर पंचायत मे आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थलों पर  “स्वच्छता ही सेवा 2025 पखवाड़े” का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री मुकेश शर्मा, अध्यक्ष प्रभात सिडाम और उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने की प्रेरक पहल भी की।

नगर पंचायत के निर्वाचित सदस्यों ने स्वयं हाथ में कपड़ा लेकर विभिन्न महत्वपूर्ण स्थलों की सफाई की और नरेंद्र मोदी जी का संदेश आम जनता तक पहुंचाया।

सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह ने बताया कि सेवा पखवाड़ा के विशेष अभियान के दौरान
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के द्वारा आज अंगीकार योजना का वर्चुअल रूप से शुभारंभ किया गया जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में नवीन हितग्रहियों का सर्वे करके आवास निर्माण कराया जाएगा साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण आवास का चाबी सौंपी कर गृह प्रवेश कार्यक्रम भी कराया गया


उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने नये आवासों की चाबी सौंपें जाने का कार्यक्रम में कहा कि अपने आसपास पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।  सेवा पखवाड़े के दौरान नगरीय निकाय की ओर से विविध कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, सीएमओ क्षितिज कुमार सिंह ने कहा कि इसमें सभी नागरिकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। सीएमओ ने इस अभियान से सभी को जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता और स्वप्रेरणा से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन की संभावना है।
इस दौरान शंकर गुप्ता,वरुण जैन , राम सलोने मिश्रा, मंडल अध्यक्ष हरीश आरिक, महामंत्री पवन सिंह,राजकिशोर जायसवाल,पार्षद,सज्जन जैन, एलआर चौहान,अनिमा,महेन्द्र सिंह, दुर्गा शर्मा,ऋत्विक जैन, संतोष गुप्ता, नितिन अग्रवाल, जीतू गुप्ता, जगदीश गुप्ता, आमजन मानस एवं स्वक्षछता दीदियों की भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भागीदारी देखी गई।

Advertisement

2

error: Content is protected !!