पत्थलगांव 03 सितंबर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं माहकुल समाज के पूर्व प्रांताध्यक्ष डमरूधर यादव का आज अपराह्न निधन हो गया। इनका अंतिम संस्कार 04 सितंबर सुबह 9:30 बजे उनके गृह ग्राम लाखझार में किया जाएगा।
स्व. डमरूधर यादव पत्थलगांव कृषि उपज मंडी अध्यक्ष तथा भूमि विकास बैंक तथा विभिन्न संस्थाओं में पदस्थ होकर जनसेवा के कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते थे।
इनके असामयिक निधन पर सर्व उत्कल समाज के प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा, सिख समाज के वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह भाटिया,जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पवन अग्रवाल, पत्थलगांव के पूर्व विधायक रामपुकार सिंह, माहकुल समाज के वरिष्ठ नेता गणेश बेहरा, पूर्व सरपंच नेहरू लकड़ा सहित अनेक लोगों ने अपूर्णीय क्षति बताते हुए गहरा दुःख व्यक्त किया है।
वरिष्ठ पत्रकार रमेश शर्मा पत्थलगांव एवं राजकाज न्यूज परिवार भी डमरूधर यादव जी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता है।















