Edit Template
हेडलाइन

हजारों लोगों का सैलाब देखकर भाजपाईयों के पेट में दर्द हो रहा है..रायगढ़ की राजनीति को ओछा न करें – आशीष जायसवाल

युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए भाजपा के आरोपों पर जवाब दिया है और लगे हाथ राजनीति की नसीहत भी दे डाली..!!

रायगढ़  18 सितंबर – जिला भाजपा के नेताओं के द्वारा विधायक उमेश पटेल के द्वारा अशोक चक्र के अपमान का मुद्दा उठाने पर उनके सामने जवाब देने के लिए यूंका. अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने मोर्चा सम्हाल लिया है और जिला भाजपा को अशोक चक्र की जानकारी देते हुए नसीहत भी दे डाली कि शहर में ओछी राजनीति न करें ये समय है आज आपका है कल हमारा होगा साथ ही.. आशीष ने कहा कि तिरंगा यात्रा में 500 लोगों की भीड़ जुटने और वहीं कांग्रेस की यात्रा में हजारों का सैलाब देखकर भाजपा नेता बौखला गए है और ऐसी ओछी राजनीति कर रहे है

पूरा वीडियो नीचे दिए लिंक पर देखें…

दरअसल विगत दिनों रायगढ़ में कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित वोट अधिकार यात्रा निकली जिसमें उनके प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट समेत आला नेता शामिल हुए और इस यात्रा को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेसियों ने जी जान एक कर इसकी तैयारी की और शहर में चर्चा भी है कि इस यात्रा से शहर में एक माहौल बन गया है। कम से कम धड़ों में नजर आने वाली कांग्रेस आजकल एकजुट दिख रही है

इसी यात्रा के अगले ही दिन रात को कांग्रेस के झंडे बैनर पोस्टर के गायब होने की बात आशीष ने कही उन्होंने कहा कि ये सत्ता पक्ष के इशारे पर हुआ है यदि नहीं तो क्या शहर की कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि अब झंडे बैनर भी चोरी होने लगे।

https://www.facebook.com/share/v/1Fp1h2oWnZ/

बात में तो दम है…आशीष जायसवाल के वीडियो को देखकर लगता है कि इस बार कांग्रेस झुकेगा नहीं के मोड में आ रही है और सत्ता पक्ष के विरुद्ध आवाज उठाना शुरू कर दिया है।

Advertisement

2

error: Content is protected !!